फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग में छात्राओं ने सीखे योग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में काउनडाउन योग प्रोग्राम-2022 के संबंध में योगाभ्यास कराया गया। शनिवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि ने योग गुरु विनय योगी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से दुष्यंत योगी को आमंत्रित कर योग व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं एवं महाविद्यालय की प्रवक्ताओं ने आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्गत अनेक योग सीखे। योग गुरु विनय योगी ने छात्राओं को तीन मुख्य योग क्रिया के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के गुण बताएं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने दोनों योग गुरु का स्वागत किया। इस योगाभ्यास के व्याख्यान में महाविद्यालय की डॉ. अनुपमा वर्मा, सीमा पांडे, शालिनी सैनी, मीरा पाहवा, डॉ. कोमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बीएसएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक में बजाज मोटर्स लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 32 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें से 15 छात्रों का 2 से 2.5 लाख के पैकेज पर चयन किया गया। कॉलेज अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई दी। कॉलेज उपाध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा और सचिव रजनीश कुमार शर्मा ने भी चयनित छात्रों को बधाई दी। निदेशक डॉ. राजाराम प्रसाद को इस आयोजन के लिए बधाई दी गई। इस मौके पर बीएसएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कोषाध्यक्ष राम कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, अब्दुल कादिर, रविंद्र पाल, राव शरीफ, जितेंद्र कुमार, अंकित नौटियाल, अंकुश कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें