फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण से जुड़ेंगे रुड़की के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईआई इन्फॉर्मेशन सेंटर, रुड़की ने नगर के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए छह माह के निशुल्क कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। केंद्र के 20वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर शुरू किए गए इस साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. वी. हुज़ूर सरन ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल दक्षता विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शुरुआती स्तर से तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण का संचालन जॉर्जिया टेक यूनिवर्सिटी, अमेरिका के पूर्व छात्र एवं अर्न्स्ट एंड यंग के प्रबंधक वी. अगम करेंगे। कार्यक्रम में कंप्यूटर बेसिक्स, डेटा प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव, डिजिलॉकर व उमंग जैसी ई-गवर्नेंस सेवाएं, वेबसाइट निर्माण, ई-कॉमर्स, डिजिटल डिजाइनिंग और रिज्यूमे निर्माण जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें