फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बने छात्र: मुनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में उद्यमिता माइंड सेट पर आयोजित वर्कशॉप में छात्रों को अपना स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने कहा कि छात्रों को नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला बनना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को वर्कशॉप में संस्थान के संस्थापक मुनीश सैनी ने विद्यार्थियों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि यूथ अच्छी शिक्षा लेकर अपना स्टार्टअप शुरू करें और नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बनें। इसके लिए ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज ने वर्कशॉप कराई गई। वर्कशॉप के एक्सपर्ट गोल्डन माइंड इंटरनेशनल न्यू दिल्ली की टीम में शामिल विशाल शर्मा अपनी टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से माइंड सेट कैसे करे, जिससे नए-नए आइडिया आए और जॉब कैसे करे आदि विषयों पर चर्चा की।
संस्थान के निदेशक डॉ. नकुल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विवि के कोर्स के अलावा वैल्यू एडिड प्रोग्राम को डिजाइन करवाते हैं। ये कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने के अलावा मल्टी नेशनल कंपनी में चयनित होने में बहुत सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर निदेशक एकेडमिक डॉ. आदेश आर्य ने विशाल शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर नेहा अग्रवाल, अंजलि रानी, आरती, अस्मिता, मनीष पाल, विकार सैनी, कलम, वर्तिका, शिवांगी वर्मा, कविता, सुभम, तृप्ति गर्ग, अक्षत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें