फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को संरक्षित मांस समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक सवार से करीब 100 किलो संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। गंगनहर कोतवाली के दरोगा प्रदीप कुमार को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि लाठरदेवा तिराहे के पास संदिग्ध बाइक सवार जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहम्मद फैजान निवासी गांव नगला कुबड़ा को रोका। तलाशी में करीब 100 किलो मांस बरामद हुआ। फैजान ने बताया कि उसने अजीम मोहम्मद नजर निवासी लाठरदेवा शेख, झबरेड़ा के साथ मिलकर खेत में संरक्षित पशु काटा था। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजकर उसके साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें