फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से देहात तक पुलिस का कड़ा पहरा

Sat, 04 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली के बाहर शुक्रवार शाम को हुए बवाल के बाद शहर से देहात तक पुलिस अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही स्थित पर नजर रखने के लिए रातभर पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

पहले एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान फिर थाने के सामने भाजपा-सपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट की घटना को पुलिस अधिकारी बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए शुक्रवार रात को ही पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को विभिन्न प्वाइंट पर तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारी स्वयं रातभर शहर और देहात में वाहनों से स्थिति का जायजा लेते रहे। शनिवार को भी पुलिस अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती। शहर के विभिन्न चौराहों, मार्गों एवं प्रत्याशी कार्यालयों के आसपास पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए। इसके अलावा पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों की छोटी-छोटी टुकड़ियां शहर और देहात के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर स्थिति का जायजा लेती रही।


आचार संहिता का किसी भी स्थिति पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। पूरी स्थिति पर पुलिस की नजर है। कोई भी असामाजिक तत्व यदि गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। सभी कोतवाली प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों को भी इस संबंध में कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की गश्त रहेगी।
विज्ञापन

-मणिकांत मिश्रा, एसएसपी देहात

यहां बरती सतर्कता
रामपुर चुंगी, पुरानी तहसील चौक, कलियर बस अड्डा, नगर निगम पुल, मलकपुर चुंगी, चंद्रशेखर चौक, रामनगर चौक, दुर्गा चौक-नेहरू स्टेडियम, बीएसएम तिराहा, प्रेम मंदिर, गणेशपुर पुल, गंगनहर नया पुल, रामनगर चुंगी।

कोतवाली के सामने बवाल में तीन पर कार्रवाई
 कोतवाली रुड़की के सामने हुए शुक्रवार शाम को हुए बवाल में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक न्यूज चैनल की ओर से कराए गए डिबेट के दौरान भाजपा-सपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश बाटा को काफी चोटें आई थी। जब भाजपाई मामले की तहरीर देकर गंगनहर कोतवाली से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं से कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी थी। बवाल को देखते हुए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने  लक्सर निवासी श्यामवीर, भूपेंद्र निवासी पनियाला एवं सहारनपुर निवासी सोनूका शांतिभंग में चालान कर दिया।

 चैनल के पत्रकार और सपा समर्थकों पर कार्रवाई
बिना अनुमति के डिबेट कराने के  मामले में पुलिस ने न्यूज चैनल के पत्रकार एवं डिबेट के दौरान मारपीट के मामले में सपा प्रत्याशी समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एक न्यूज चैनल ने शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों की एक डिबेट चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुलवाई थी। डिबेट के दौरान सपा और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में सीओ रुड़की स्वप्र किशोर सिंह ने न्यूज चैनल के पत्रकार और सपा प्रत्याशी पति सुरेंद्र चौधरी पनियाला एवं उसके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें