घर से साइकिल चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों से चोरी की साइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी नीलम शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर बुधवार सुबह सूचना दी कि दो युवक घर से उनकी साइकिल चोरी करके भाग गए हैं। सूचना पर पुलिस ने आसपास संदिग्धों की तलाश की। इस बीच पुलिस ने सिपाही सुरेंद्र और होमगार्ड राहुल ने साइकिल ले जा रहे दो युवकों को रोक लिया। साथ ही उनसे साइकिल के बारे में जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। इसपर सिपाही सुरेंद्र ने सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली से पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनाें ने साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि साइकिल चोरी में बृजेश कुमार निवासी सोलानीपुरम, रुड़की और रिंकू निवासी गांव भंगेड़ी महावतपुर, रुड़की पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।