फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने सिपाहियों को पिलाई अपने हाथों से चाय

विज्ञापन
चेकिंग करते हुए - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस रात में औचक निरीक्षण के लिए निकले तो अधीनस्थों में अफरातफरी मच गई। एसएसपी ने शहर से लेकर देहात तक ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद मिले सिपाहियों की हौसलाअफजाई के लिए एसएसपी ने उन्हें खुद अपने हाथों से चाय पिलाई।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस अचानक रुड़की पहुंचे। एसएसपी के रुड़की पहुंचने पर अधीनस्थ उनकी गाड़ी की तरफ दौड़ पड़े। यहां उन्होंने रामपुर चुंगी पर ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। अधीनस्थों से रात में गश्त की बाबत जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी ने मंगलौर, भगवानपुर में भी ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इस दौरान उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने रात में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को हमेशा ड्यूटी पर ऐसे ही मुस्तैद रहने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सर्दी ज्यादा होने के चलते सिपाहियों को अपने हाथों से चाय पिलाई। उन्होंने सिपाहियों को खुद को सर्दी से बचाए रखने के लिए भी कहा। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें