फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खाटू श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर स्थित निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 30 मई से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन शाम 3:30 से 6:30 बजे तक भगवान की कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कथाव्यास आचार्य जगदीश पैन्यूली, आचार्य रजनीश शास्त्री एवं आचार्य प्रकाश ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य, कथा श्रवण और कीर्तन करने का विशेष महत्व होता है। आचार्य पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि यह कथा जनकल्याण की भावना से आयोजित की जा रही है। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना को लेकर इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है। मंदिर में 18 पुराणों के आयोजन का संकल्प लिया गया है जिसमें वर्तमान में चौथा पुराण आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य यजमान हर्ष सैनी, प्रियम श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा एवं अंकिता त्यागी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें