देहरादून रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह महोत्सव का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मशाल प्रज्वलित करके किया।
समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अनिल कोहली, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज शूटिंग बॉल 2026 में भारतीय टीम के उपकप्तान एवं नगर पालिका रुड़की के ब्रांड एंबेसडर सूरज रॉय, पंजाब नेशनल बैंक रामपुर शाखा के प्रबंधक सुधीर पाल, अनुप सिंह सैनी और समाजसेवी आदिल फरीदी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सूरज रॉय ने बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए बच्चों को जीवन में महान लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आरजू, मोहम्मद आहिल, सीदरा, योगेंद्र, अब्दुल समद, राफिया, अभिनव, महक, आरुषि, विहान, उमेर, आस्था, गुरप्रीत और आरीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों को शॉल और पौधे भेंटकर सम्मानित किया। वहीं समाजसेवी आदिल फरीदी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की