फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उत्तराखंड से तमिलनाडु के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे उत्तराखंड से तमिलनाडु के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार से तमिलनाडु के कोयंबटूर के बीच संचालित होने वाली ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 06043-44 कोयंबटूर-हरिद्वार-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन 24 और 30 दिसंबर को दोनों ओर से एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा। कोयंबटूर से यह ट्रेन 24 दिसंबर को सुबह 11ः15 पर रवाना होगी। पालक्काड, षोरणूर, कोझिकोड, कन्नूर, मंगलौर, उडुपी, कुंडापुरा, बायंटूर, कारवार, मडगांव, थिविम, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, उधना, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुरा, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, रुड़की होते हुए ट्रेन तीसरे दिन रात 12ः05 पर हरिद्वार पहुंचेगी। 30 दिसंबर को रात 10ः30 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह चार बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें