मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 60 पाउच शराब बरामद हुई है। शनिवार की देर शाम पुलिस टीम मुंडयाकी गांव के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका जहां उसके पास से प्लास्टिक के एक कट्टे में देशी शराब के 60 पाउच बरामद हुए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर अंकित कुमार निवासी मुंडयाकी थाना मंगलौर का आबकारी अधिनियम की धाराओं में चालान किया गया है। संवाद