फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिट्ठू और कबड्डी में लिब्बरहेड़ी की बालिकाएं रहीं विजयी

Sun, 04 Jan 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारसन। कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग अंडर-19 पिट्ठू प्रतियोगिता और बालिका वर्ग अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिब्बरहेड़ी, द्वितीय स्थान नारसन और तृतीय स्थान मुंडलाना ने हासिल किया। बालिका वर्ग अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुंडलाना, द्वितीय लिब्बरहेड़ी और तृतीय स्थान पर मखदुमपुर ने जीत हासिल की। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खनक्रियाल विकासखंड नारसन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। इस दौरान खेल प्रशिक्षक पुलकित चौधरी, ब्लॉक पीआरडी कमांडर कृष्णपाल विकासखंड नारसन, ब्लॉक खेल समन्वय शिक्षा पवन राणा, अरुण खरे, कुशलजीत तोमर, सुषमा पांडे, प्रीति सैनी, विपुल चौधरी, विवेक राठी, कुलदीप मलिक, मनीष काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें