फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी क्रिकेट टीम में खिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम क्रिकेट बोर्ड की रणजी टीम में खिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद के एक युवक ने रुड़की के युवक से एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने टीम में चयन न होने पर अपनी रकम वापस मांगी तो युवक ने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह क्रिकेट खेलता है। क्रिकेट मैच खेलने के लिए वह यूपी के कई शहरों में भी जाता है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात मुरादाबाद के एक युवक से हुई थी। युवक ने बताया था कि उसकी बड़े-बड़े क्रिकेटरों से जान पहचान है और वह उसे सिक्किम क्रिकेट बोर्ड की रणजी टीम में खिला सकता है। इस पर वह उसके झांसे में आ गया।
आरोप है कि टीम में शामिल करने के लिए उसने एक लाख रुपये की मांग की। विश्वास में आकर उसने एक लाख रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद भी टीम में चयन नहीं हुआ। उसने अपनी रकम वापस मांगी तो युवक ने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक गंगवार निवासी बसंत विहार कालोनी साहपुर टिगरी निकट खुशहालपुर पुलिस चौकी, मुरादाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें