फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट पुलिसिंग की पहल साइबर अपराध में लाएगी कमी: डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित चार दिवसीय ‘देवभूमि साइबर हैकथॉन 2022’ का शानदार समापन हुआ। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की पहल से साइबर अपराध को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के साथ साइबर सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गई है। वे आईआईटी रुड़की के आभारी हैं कि जिन्होंने हैकथॉन के आयोजन के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ साझेदारी की। साइबर सुरक्षा में आपसी सहयोग के साथ आईआईटी रुड़की और आईटीडीए भी स्वदेशी सॉफ्टवेयर टूल्स के निर्माण पर काम करेंगे।
डीआईजी सेंथिल अवुदाई कृष्णा राज ने कहा कि एसटीएफ, आईटीडीए और आईआईटी रुड़की के बीच समझौता हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा के लिए सख्त मॉडलों के विकास, प्रशिक्षण गतिविधियों, क्षमता निर्माण, अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना है। एडीजी अमित सिन्हा ने कहा कि उत्तराखंड साइबर पुलिस ने पिछले दो सालों में सराहनीय कार्य किया है। संस्थान निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि देवभूमि साइबर हैकाथॉन एक ऐसा मंच है जो तकनीक की मदद से वास्तविक जीवन की समस्याओं का हल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें