फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार और टेंपो की भिड़ंत में छह लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास एक कार और सामान ढोने वाले टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार और टेंपो चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन





सुल्तानपुर कस्बा निवासी परवेज ठेकेदार हैं। बुधवार को परवेज अपने पुत्र रूहान सहित ताहसीन, हसीम, नसीम आदि पांच लोग कार से हरिद्वार काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव पास किया और कुछ दूर चले तो सामने से आ रहे सामान ढोने वाले टेंपो से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार चालक परवेज, ताहसीन, हसीम, नसीम, रूहान और टेंपो चालक शाहनवाज सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



टेंपों और कार की भिड़ंत होते देख रास्ते से गुजर रहे दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। इससे लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर जाम लग गया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कार और टेंपो की भिड़ंत की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार फिसलकर पलटती हुई सड़क से नीचे जा गिरी और टेंपो क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर खड़ा रहा। मामले में सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि टेंपो और कार की भिड़ंत में घायल छह लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त टेंपो और कार को मार्ग से किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें