फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे छह सभासद, मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाडली गुर्जर नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत के 11 में से मात्र पांच सभासद शामिल रहे। जबकि शक्ति विहार कॉलोनी के सभासद आकाश और पनियाला के सभी पांच सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पनियाला निवासी राव अवसाद ने कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले नगर पंचायत के चुनाव हुए थे, लेकिन तब से अभी तक क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है। पनियाला में कूड़े का पहाड़ बना दिया गया है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कुछ ही दिन में बरसात आने वाली है लेकिन गांव का नाला कूड़े से भरा है। यहां पर जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है। पनियाला की जनता को जानवर समझा जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद तौकीर का कहना है कि बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पास किए गए है। झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया कि यह बैठक एक साल के बाद हुई है। समय-समय पर बोर्ड बैठक होनी चाहिए और क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें