फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! रेप के आरोपी घूम रहे खुलेआम

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा ने परिजनों के साथ मिलकर एसएसपी से मिलकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि एक जुलाई की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर सो रही थी। रात में गांव के सुहैब व जुनैद उसे जबरन अपने घेर में ले गए और उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने चार जुलाई को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पीड़ित किशोरी के परिजन एसएसपी से मिले। उन्होंने बताया कि आरोपियों का भाई पुलिस विभाग में दरोगा है। इसके चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले में जांच कर रही महिला दरोगा से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें