फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है। आम आदमी के हितों सेे सरकार को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुल्तानपुर स्थित अली चौक के पास एकत्रित हुए। उन्होंने डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मनमानी करते हुए डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है, जिससे किसान, व्यापारी, मजदूर व आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में गरीब, मजदूर व किसान को पेट भर भोजन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, मजदूर व किसान की अनदेखी कर पूंजीपतियों के विकास कार्यों में लगी हुई है। इस दौरान प्रदेश सचिव रोहताश सैनी, जिला उपाध्यक्ष तीरथ सिंह, महासचिव मुकेश सैनी, ओमवीर सिंह, करणपाल चौहान, नेपाल सिंह, दीपू सैनी, मोहम्मद आजम खान, अशोक सैनी, फरीद अहमद, नूर हसन, जुल्फिकार व सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें