फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फोटो दिखाकर पहचान पूछी, फिर रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर चुंगी के पास बृहस्पतिवार शाम को एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले युवक को उसका फोटो दिखाकर पहचान पूछी और पुष्टि होते ही लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी अरशान ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम छह बजे काम से लौट रहा था, तभी छह युवकों ने उसे रोका। आरोप है कि युवकों ने उसकी फोटो दिखाकर पहचान की और फिर गाली-गलौज करते हुए रॉड से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित ने एक युवक पर हमले की साजिश रचने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें