फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने शराब की भट्ठी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब की भट्ठी पकड़कर 10 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार देर शाम उपनिरीक्षक राकेश डिमरी पुलिस टीम के साथ तांशीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि गंगनहर पटरी पर स्थित सरिया फैक्टरी के पास जंगल में कुछ लोग शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।



पुलिस ने मौके से लगभग 10 लीटर कच्ची शराब व गैस सिलिंडर समेत भट्ठी चलाने के उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें