फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मुखबिरी का शक होने पर दुकानदार का कान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खबिरी के संदेह में कुछ लोगों ने जैनपुर खुर्द में बृहस्पतिवार रात दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने वाजिद, आस मोहम्मद, असलम, आजाद, शहजाद, फैयाज, तौहिद, अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के जैनपुर खुर्द गांव निवासी नईम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नफीस की गांव में किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार रात वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच गांव का ही आरोपी वाजिद वहां आया और उस पर स्मैक को लेकर पुलिस को मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से नफीस का कान कट गया।

जान बचाने के लिए वह घर में भागा। इसी बीच वाजिद के परिवार के आस मोहम्मद, असलम, आजाद, शहजाद, फैयाज, तौहिद, अफजाल हाथ में लाठी-डंडे और बलकटी लेकर घर में घुस आए। उन्होंने दोबारा नफीस पर हमला कर दिया। बलकटी के वार से नफीस बुरी तरह से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें