फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में झबरेड़ा पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगेस्टरों का खुलासा करते एसपी दे - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने के शक में नजीबाबाद जीआरपी रुड़की के एक मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस भी साथ रही। दुकानदार को गिरफ्तार करने के मामले से अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद जीआरपी ने कई यात्रियों से मोबाइल चोरी होने का करीब पांच माह पूर्व केस दर्ज किया था। तभी से मोबाइल चोरी के मामले की जांच चल रही थी। इस बीच जीआरपी को पता चला कि चोरी के मोबाइल रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक दुकानदार खरीदता और बेचता है। पूरी पुष्टि होने के बाद जीआरपी ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस स्थित मोबाइल की दुकान पर छापामारी की। इस दौरान जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस साथ रही। जीआरपी ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी दुकान की तलाशी ली। यहां कुछ मोबाइल भी अपने कब्जे में लिए। इसके बाद जीआरपी दुकानदार को अपने साथ नजीबाबाद ले गई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि नजीबाबाद जीआरपी दुकानदार को गिरफ्तार कर ले गई है। मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने छापामारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें