फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह लाख रुपये लेकर दुकानदार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे का एक दुकानदार लोगों के लाखों रुपये लेकर रातों-रात दुकान खाली कर फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा कस्बा में रविंद्र कुमार की रेडीमेड गारमेंट की दो दुकान थीं। उसने कस्बे के अमित, भगत, अजित, सोनू सिंह, रामकुमार और ओमप्रकाश से लगभग 18 लाख रुपये उधार ले रखा था। शुक्रवार की रात दुकानदार दुकान का सारा समान बेचकर फरार हो गया। शनिवार की सुबह जब लोगों ने देखा कि उसकी दुकान खाली पड़ी है, तो उधार देने वाले लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दुकानदार का कुछ पता न चलने पर पुलिस में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष रवींद्र शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें