फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत पूरा करने को दुकान से चोरी की मशीन

विज्ञापन
भगवानपुर में पकड़े आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान से सिलाई मशीन चोरी करने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की मशीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने दुकान में चोरी की थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विकास ने बाजार में सिलाई मशीन की दुकान खोल रखी है। रविवार को चार युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। दो युवकों ने विकास को बातों में उलझा लिया। इस बीच दुकान के बाहर खड़े दो युवकों ने सिलाई मशीन उठाकर बाइक पर रख ली और फरार हो गए। बाद में दुकान के अंदर खड़े युवक भी बहाना बनाकर वहां से खिसक लिए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चारों की पहचान हो गई। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने चारों को कस्बे से ही पकड़ लिया। उनके पास से सिलाई मशीन भी बरामद की गई है। चारों ने पूछताछ में अपने नाम पंकज कश्यप, दीपक, बीरू और सचिन कुमार निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की नशे की लत पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें