फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जूता व्यापारी ने कपड़ा व्यापारी की नाक पर काटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद करके घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी मोहित कुमार और जूतों की दुकान चलाने वाले युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने मोहित की नाक पर काट लिया। इससे मोहित घायल हो गया। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के पुरकाजी क्षेत्र के भदौला फार्म निवासी मोहित कुमार की लक्सर में गोयल गारमेंट्स के नाम से दुकान है। मोहित के अनुसार लक्सर में ही जूतों की दुकान चलाने वाले अमन व गौरव निवासी भदौला फार्म और शिवम व विकास उर्फ बॉबी निवासी लक्सर उनसे रंजिश रखते हैं। 19 अप्रैल को वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। तभी चारों आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।



आरोप है कि इस दौरान आरोपी अमन ने उनके नाक पर काटकर उन्हें घायल कर दिया। उनके साथ मौजूद सन्नी, कन्हैया और वाशु आदि ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें