फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जूता व्यापारी से 23 हजार की ठगी

Thu, 11 Dec 2025 12:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जूता व्यापारी से 23 हजार की ठगी
विज्ञापन

लंढौरा। जूते के लद्यु व्यापारी से दिल्ली में हजारों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।



लंढौरा के मोहल्ला बाहर किला निवासी नफीस ने साइबर सेल अधिकारी को शिकायतपत्र देकर बताया कि वह पीठ बाजार में जूते बेचने का काम करता है। हाल ही में वह जूते खरीदने के लिए दिल्ली के प्रीतमपुरा गया था। वहां पर एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उसने उसे खुद को होलसेल कारोबारी बताकर जूतों का बंडल ट्रांसपोर्ट से लंढौरा भेजने की बात तयकर 23 हजार 500 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। आरोप है कई दिन बीतने के बाद भी जब ट्रांसपोर्ट से जूते नहीं पहुंचे तो उक्त होलसेल कारोबारी के फोन नंबर पर कॉल की गई। पीड़ित के मुताबिक अब आरोपी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें