फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में शेफील्ड स्कूल के शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान ऑन कैनवास-2026 के तहत आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में शेफील्ड स्कूल रुड़की के शिक्षकों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षक वर्ग में कला एवं शिल्प शिक्षक कार्तिक तथा शिक्षिका विजयलक्ष्मी ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘शांति एवं ध्यान में भगवान बुद्ध’ रखी गई थी। इसमें प्रतिभागियों ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और आध्यात्मिक संदेश को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को जापानी कला, संस्कृति और विरासत से प्रेरित होकर अपनी सृजनात्मकता दिखाने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की सहभागिता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राहुल विश्नोई, प्रधानाचार्या रुचि रावत और डायरेक्टर डीके शर्मा ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें