हरिद्वार जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तहसील रुड़की क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में सात बीघा सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई राज्य में अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत की गई। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर की गई। अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अभियान में तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, राजस्व निरीक्षक मंगलौर और क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए लगभग सात बीघा सरकारी भूमि को मुक्त कराया।