फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जापान में अध्ययन, छात्रवृत्ति और नौकरी के अवसर पर सत्र का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में कॅरिअर डेवलपमेंट सेल (सीडीसी) ने जापान दूतावास और जापान फाउंडेशन के सहयोग से जापान में अध्ययन, छात्रवृत्ति और नौकरी के अवसर शीर्षक पर सत्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और जापान में छात्रवृत्ति व नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में दूतावास से यासुहिरो योनेहारा, मीना मात्सुयामा, सुरजीत सिन्हा ने हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता डीन ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रोफेसर विमल चंद्र श्रीवास्तव के साथ कॅरिअर डेवलपमेंट सेल के प्रोफेसर इन चार्ज प्रोफेसर रजत रस्तोगी ने की। यासुहिरो योनेहारा ने जापान फाउंडेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच मजबूत सहयोगी संबंध हैं। जापान के पास उन्नत प्रौद्योगिकी, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और बहुसांस्कृतिक वातावरण की समृद्ध विरासत है। जापानी विश्वविद्यालय अधिक भारतीय छात्रों को जापान में उच्च अध्ययन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अभिषेक ने जापान के एक विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम के दौरान अपने अध्ययन और प्रवास के अनुभव साझा किए। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि करियर डेवलपमेंट सेल छात्रों को संबंधित उद्योगों के थिंक टैंक के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें