फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्मार्ट डस्टबिन प्रोजेक्ट का चयन

विज्ञापन
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ग्रीनवे स्कूल के कक्षा 8 का छात्र देवांश भारद्वाज। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के कक्षा आठ के छात्र देवांश भारद्वाज के प्रोजेक्ट स्मार्ट डस्टबिन का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व नॉर्दन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप त्यागी के बेटे देवांश भारद्वाज ने सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व कार्यालयों के लिए उपयोगी एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डस्टबिन तैयार किया है, जो भरने के उपरांत विसिल एवं फोन कॉल के द्वारा संबंधित सफाई कर्मचारियों को स्वयं ही सूचित करेगा। उनके इस मॉडल का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने छात्र को दस हजार रुपये भी दिए हैं। देवांश भारद्वाज ने इसके लिए स्कूल प्रधानाचार्य माला चौहान, विज्ञान शिक्षिका मुक्ता जैन व विक्रांत माहेश्वरी को श्रेय दिया है। देवांश की इस उपलब्धि पर राज्यमंत्री डॉ. कल्पना सैनी, शोभाराम प्रजापति, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ, अनिल शर्मा व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने भी शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें