फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में एक करोड़ के गबन का आरोपी कर्मचारी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नेे आईआईटी रुड़की में एक करोड़ के गबन में शामिल फरार चल रहे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। साथ ही बैंक खाते संबंधी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रुड़की आईआईटी डीन ऑफिस में धीरज कुमार उपाध्याय निवासी पटेरहा, थाना पडरौना, जिला कुशीनगर यूपी सीनियर असिस्टेंट क्लर्क था। 2017 से वह संस्थान की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा था। आरोप है कि क्लर्क ने आईआईटी में करीब एक करोड़ रुपये का गबन किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। साथ ही पिछले साल नवंबर में आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था। आरोपी की जेल में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
वहीं जांच के दौरान इस मामले में एक और आउटसोर्स कर्मचारी राजेश कुमार का नाम सामने आया था। उसके बाद पुलिस ने मुकदमे में राजेश कुमार का नाम भी शामिल कर लिया। साथ ही संस्थान ने भी उसे नौकरी से हटा दिया था। तभी से पुलिस कर्मचारी राजेश कुमार की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि वह सोलानीपुरम में रह रहा है। मंगलवार को जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ सोलानीपुरम में छापा मारकर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और सिविल लाइंस कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गबन के आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें