फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छेड़खानी के आरोपियों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वारदात के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घायल का हायर सेंटर में उपचार जारी है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ करीब 15 दिन से छेड़खानी की जा रही थी। उसके चचेरे भाई ने आरोपियों का विरोध करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि बुधवार शाम चचेरा भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में खड़ा था।

इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला कर दिया था। आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने तमंचे से चचेरे भाई पर गोली चला दी थी। गोली पेट के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वारदात के बाद से भी आरोपी फरार चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें