रुड़की। हाल ही में प्रदूषण
नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय ने जिले की चार फैक्ट्रियों के खिलाफ बंदी के आदेश
जारी किए थे। इनमें सिडकुल हरिद्वार स्थित टैक्सी ऑटो कंपानेंट और शार्प
इंडस्ट्री, भगवानपुर स्थित बीए इंटरनेशनल और बहादरपुर सैनी रुड़की स्थित
टेक्सप्लस टेेक्सटाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। बोर्ड ने इन
फैक्ट्रियों के बंदी से संबंधित आदेश जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ को भी भेजा
था। सोमवार को रुड़की स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय की
ओर से चारों फैक्ट्रियों को बंदी का नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके तहत
फैक्ट्रियों को 17 फरवरी को 11 बजे तक मानक पूरे करने का समय दिया गया है।
यदि इस अवधि में मानकों को पूरा नहीं किया जाता तो चारों फैक्ट्रियों पर
सील लगा दी जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी डा. अंकुर कंसल ने बताया कि
फैक्ट्रियों को आदेश जारी कर दिए हैं।