भलस्वगाज स्थित एसडीएचसी एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्रों की टीम ने शनिवार को एमिटी इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली में आयोजित नेशनल यूथ रोबोटिक्स चैलेंज-2025 में प्रतिभाग किया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच देशभर के युवा प्रतिभाओं को नवाचार, कोडिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करता है। स्कूल के गौरवशाली प्रतिभागी अलशिफा (कक्षा 6), ओम जयंते (कक्षा 7), अंश (कक्षा 8), श्रृष्टि (कक्षा 8) और अभय (कक्षा 8) ने टीमवर्क और रचनात्मकता के साथ अकादमी का प्रतिनिधित्व किया। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के नेशनल स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने पर अभिभावकों ने खुशी जताई। रविवार को दिल्ली से लौटे विद्यार्थियों का अभिभावकों व प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।