फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विज्ञान शिक्षक और प्रधानाचार्य के पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

Mon, 30 Mar 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलारू के बच्चों के सामने है समस्या
विज्ञापन

शिक्षक न होने से विज्ञान वर्ग के छात्रों को अधिक परेशानी का करना पड़ रहा सामना

- अन्य विषयों के शिक्षक ले रहे अस्थायी कक्षाएं
- विषय विशेषज्ञता के अभाव में छात्रों को नहीं मिल रहा पूरा लाभ
रुड़की। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलारू में विज्ञान विषय के शिक्षक और प्रधानाचार्य के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। शिक्षक न होने से विज्ञान वर्ग के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि विद्यालय में विज्ञान शिक्षक न होने के कारण छात्रों की इस महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। कई बार अन्य विषयों के शिक्षक अस्थायी रूप से कक्षाएं लेते हैं लेकिन विषय विशेषज्ञता की कमी के कारण छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं, प्रधानाचार्य का पद खाली होने से विद्यालय का प्रशासनिक ढांचा भी कमजोर पड़ा हुआ है। जहां विद्यालय में व्यवस्थाओं की निगरानी और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। -
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलारू में विज्ञान और प्रधानाचार्य शिक्षक की कमी को दिखवाकर इसका जल्द समाधान कराया जाएगा- आकांक्षा राठौर खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें