फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सावित्री एजेंसी पर गैस खत्म का पर्चा चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावित्री गैस एजेंसी के शटर पर गैस खत्म होने का नोटिस चस्पा होने पर उपभोक्ता सकते में आ गए। एजेंसी में सिलिंडर के लिए पर्ची लेने पहुंचे उपभोक्ताओं के गैस खत्म होने का पर्चा लगा देख होश उड़ गए। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह समस्या अब बार-बार होने लगी है।
विज्ञापन




गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता कलीम ने बताया कि 25 दिन बाद गैस बुक की। इसके पांच दिन बाद गैस मिलने का नंबर आया तो अब गैस ही नहीं है। एक उपभोक्ता ने बताया कि बाहर ब्लैक में सिलिंडर दो हजार से ऊपर का मिल रहा है। एजेंसी में गैस नहीं है। अब कैसे घर का चूल्हा जलेगा, समझ नहीं आ रहा।



ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। अरब एवं अन्य देशों से भारत आने वाली गैस या अन्य सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से होते हुए भारत पहुंचती है लेकिन ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्ध ने सप्लाई को प्रभावित कर दिया है। इसका सीधा असर भारत के बाजारों में देखने को मिल रहा है। इन देशों के बीच तनाव बढ़ने से इसका असर सीधे भारत के आयात पर पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कंपनी में गैस न होने से गोदाम में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। आपूर्ति होते ही उपभोक्ताओं को गैस मिलने लगेगी। -अश्वनी कुमार, सावित्री गैस एजेंसी मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें