फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संस्कृत संभाषण शिविर से तैयार होंगे नए कार्यकर्ता, 200 नामांकन का लक्ष्य

Wed, 03 Jun 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बैठक में शिविर की रूपरेखा और प्रचार अभियान पर हुई चर्चा
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों से सहयोग लेने का लिया निर्णय
रुड़की। संस्कृत भारती की ओर से प्रस्तावित 11 दिवसीय संस्कृत संभाषण सामाजिक शिविर की तैयारियों के लिए मंगलवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा डॉ. भारती शर्मा ने की। इस दौरान शिविर की रूपरेखा, नामांकन अभियान, शिक्षण व्यवस्था और संगठनात्मक विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर के माध्यम से संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण के साथ युवा संस्कृत कार्यकर्ताओं और भावी विस्तारकों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। शिविर में न्यूनतम 200 प्रतिभागियों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर के लिए जनपद शिक्षण प्रमुख आचार्य विष्णु दत्त गौड़ और पत्राचार प्रमुख आचार्य पुरुषोत्तम को मुख्य प्रशिक्षक बनाया गया है। वहीं शोध छात्रा अनुराधा और शोध छात्रा रिक्की को सहशिक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संगठनों से समन्वय स्थापित करने की कार्ययोजना भी बनाई गई। बैठक में नवसक्रिय कार्यकर्ताओं अभय गौतम, अभय कौशिक और हरीश पंत का स्वागत किया गया। इस मौके पर नवल किशोर पंत, डॉ. रीता, डॉ. रामेश्वर, डॉ. कल्पना वत्स, श्रद्धा हिंदू, डॉ. अनीता कौशिक, डॉ. मंजू, जयलता, निशु नामदेव और चित्राक्षी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में शिविर को सफल बनाने और संस्कृत प्रचार-प्रसार को नई गति देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें