श्रीनगर। चौरास क्षेत्र के धावक सबल सिंह बिष्ट ने 51 वर्ष की आयु में चमोली जिले के दुर्गम मलारी क्षेत्र में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा मैराथन की 21 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया। सबल सिंह बिष्ट ने कठिन हाई एल्टीट्यूड ट्रैक पर 21 किलोमीटर की दौड़ को 1 घंटा 58 मिनट 10 सेकंड में पूरा कर अपनी फिटनेस और जज्बे का परिचय दिया। प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और विदेशों से आए करीब 1500 धावकों ने हिस्सा लिया था। पर्यटन विभाग उत्तराखंड, भारतीय सेना और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सबल सिंह बिष्ट का प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा। संवाद