ऑपरेशन प्रहार में जीआरपी ने तीन साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ स्पेशल जज एनडीपीएस कोर्ट में मामला चल रहा है। परवेज उर्फ संजू निवासी इमाम साहब रोड, कलियर, करीब तीन साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और सुराग खोज रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।