फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकलों पर छापामारी, दवाइयों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर ने लक्सर सीएचसी प्रभारी के साथ मिलकर लक्सर-खानपुर मार्ग और रायसी मार्ग स्थित दो निजी अस्पतालों में संचालित हो रहे दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दोनों जगह से दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और मेडिकल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को लक्सर के दो निजी अस्पतालों में मेडिकल स्टोर पर नकली दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को ड्रग इंस्पेक्टर के साथ जांच करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, तहसीलदार मुकेश चंद रमोला और सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने लक्सर-रायसी मार्ग स्थित एक अस्पताल और लक्सर-खानपुर मार्ग अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर से एजिथ्रोमाइसिन और बच्चों के पैरासिटामॉल सीरप के दो सैंपल ले लिए। वहीं, दूसरे अस्पताल के मेडिकल स्टोर से पेन किलर और बच्चों की पेट की दवा के सैंपल लिए। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि दवाओं के सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। अगर रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। टीम में देहरादून पुलिस के एसटीएफ से एसआई प्रियंका भारद्वाज भी शामिल थीं। वहीं, इस कार्रवाई से डरकर कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें