फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह प्रबंधन ने काटी सज्जादा परिवार की बिजली

Mon, 01 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। दरगाह प्रबंधन ने रविवार को सज्जादा परिवार की बिजली काट दी। दरगाह प्रबंधन के मुताबिक यहां बिजली अवैध रूप से दरगाह कनेक्शन से चल रही थी। वहीं प्रसाद की दुकानों, कर्मचारियों के घरों समेत आस पास बड़े पैमाने पर दरगाह के कनेक्शन से बिजली जलाई जा रही है। कई दुकानों पर जनरेटर तक की सप्लाई दी गई है। ऐसे में सबसे पहले सज्जादा परिवार की बत्ती गुल करने पर कई चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

पिरान कलियर में दरगाह सज्जादानशीं का परिवार पास में रहता है। परिवार में बिजली की आपूर्ति दरगाह से ही हो रही थी। रविवार को दरगाह मैनेजर शाहिद अली के निर्देश पर सज्जादा परिवार की बिजली काट दी गई। मामला विश्व प्रसिद्ध दरगाह के सज्जादा परिवार से जुड़ा होने के कारण देर रात तक ये चर्चाएं दूर तक पहुंच गई। इससे पहले भी सज्जादा परिवार की बिजली काटी गई थी। ऊंचे स्तर पर हस्तक्षेप के बाद बिजली आपूर्ति फिर बहाल हुई थी। दरगाह क्षेत्र में प्रसाद की दुकानों और कर्मचारियों के आवासों में भी दरगाह कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही है। जबकि दरगाह कनेक्शन पर चल रही सज्जादा परिवार से जुड़े अन्य परिवारों और प्रबंधन के करीबी लोगों की बिजली अभी तक चालू है। वहीं दरगाह मैनेजर शाहिद अली का कहना है कि सज्जादा परिवार की बिजली दरगाह कनेक्शन पर जलने की बात सामने आई थी, तस्दीक होने पर बिजली काट दी गई है। जनरेटर की सप्लाई दरगाह के अलावा अन्य जगहों से काट दी गई है। इसके अलावा दरगाह कनेक्शन पर बिजली जलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही उनकी बिजली भी काटी जाएगी।

कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही चोरी
ठेकों की शर्तों में साफ तौर पर लिखा है कि बिजली पानी की व्यवस्था ठेकेदार खुद करेगा। इसके बावजूद प्रसाद की दुकानों पर दरगाह कनेक्शन पर बिजली के साथ साथ जनरेटर तक की सप्लाई दी गई है। इसमें दरगाह कर्मचारियों की मिलीभगत बताई जा रही है। वहीं दरगाह मैनेजर शाहिद अली का कहना है कि किसी भी कर्मचारी की भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें