फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर करना होगा शक्ति प्रदर्शन : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया सैनी सभा की ओर से आयोजित सभा में वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर शक्ति प्रदर्शन पर जोर दिया। कहा कि जिले में संख्या बल सबसे अधिक होने के बावजूद राजनीतिक दलों में सैनी समाज की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सैनी सभा की ओर से रविवार को शेरपुर में स्थित एक वैंक्वेट हॉल में सभा का आयोजन किया गया। सभा में रुड़की शहर के अलावा जिले के फेरूपुर, फतेहपुर, झबरेड़ा, इकबालपुर, लक्सर, झीवरहेड़ी, पुरवाला, कनखल, श्यामपुर आदि जगहों से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। इसके अलावा सहारनपुर जिले से भी बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्य अतिथि पहुंचे ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सदस्य, संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज को अपने हकों के लिए राजनीतिक रूप से संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना होगा।
हरिद्वार जिले में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के बाद संख्या में सर्वाधिक होने के बावजूद सैनी समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है। वे अब समाज के हक की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने हरिद्वार जिले के सैनी समाज के लोगों से सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन की अपील की। सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि सैनी समाज की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने कहा कि कुछ पार्टी के नेताओं ने सैनी समाज को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने का काम किया है, लेकिन अब ये चाल कामयाब नहीं होने दी जाएगी। सभा ने सैनी समाज के राजनीतिक उत्थान के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सभा का संचालन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

जल्द निकाली जाएंगी रैलियां
सभा में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सैनी समाज एक बड़ी रैली करके शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसमें लाखों लोगों को एकत्र करके राजनीतिक दलों पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सैनी समाज को अपेक्षित सीट पर टिकट दिए जाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा समाज से बिछड़े लोगों को भी घर-घर गांव-गांव जाकर एकत्र किया जाएगा और उन्हें सभा के साथ जोड़ा जाएगा।
ये रहे मौजूद
ऑल इंडिया सैनी सभा के महासचिव कर्म सिंह सैनी, भाजपा नेता प्रेमचंद सैनी, पंकज सैनी, केपी सैनी, किसलय सैनी, श्याम सिंह, शेष राज सैनी, डॉ. नारायण सैनी, प्रदीप सैनी, आर्य प्रभात सैनी, अंकित सैनी, राजीव सैनी, सुरेश सैनी, इंदर सिंह, डॉ. पहल सिंह, सुदेश सैनी, चंद्रभान सैनी, डॉ. लाल सिंह, मुन्नी सैनी, समय सिंह, करम सिंह, इतिहासकार करण सिंह, वेदपाल सैनी, डॉ. चंद्रपाल सैनी, संदीप सैनी, वीरेंद्र सैनी, नवीन सैनी, सतीश सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें