फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन खोखर को बी-वारंट पर रुड़की लाएंगे

Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे सचिन खोखर को 13 अक्तूबर को पुलिस हल्द्वानी जेल से बी-वारंट पर रुड़की लाएगी। कुख्यात सचिन खोखर पर एक खाद कारोबारी से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप है। इस मामले में पुलिस सचिन के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

 
आठ अगस्त को खाद कारोबारी सुनील कुमार अरोड़ा निवासी रामनगर को एक फोन आया था। आरोप है कि फोन पर कुख्यात सचिन खोखर के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं दिए जाने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 14 सितंबर को हरिद्वार के हरिपुर स्थित एक मकान से अरुण राजपूत पुत्र धर्मवीर निवासी आवास विकास, सीबी-88, काशीपुर एवं तुषार चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान निवासी मोईदीनपुर थाना करनाल, हरियाणा हाल निवासी काशीपुर, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया था।

आरोप है कि इन दोनों ने ही सचिन खोखर के कहने पर खाद कारोबारी को धमकी दी थी। इसी मामले में वसीम निवासी हल्द्वानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सचिन खोखर के बी-वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने सचिन खोखर का बी-वारंट मंजूर कर दिया है। कुख्यात सचिन खोखर को 13 अक्टूबर को बी-वारंट पर रुड़की लाया जाएगा। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि बी-वारंट पर लाने के बाद सचिन खेखर को पूछताछ के लिए  पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें