फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिया का निर्माण रुकने से नाराज दुकानदारों का हंगामा

विज्ञापन
लक्सर में पुलिया का निर्माण कार्य बीच में बंद होने पर प्रदर्शन करते व्यापारी।  - फोटो : मुकेश रावत
विज्ञापन
रुड़की तिराहे पर हाईवे की पुलिया का निर्माण कार्य बीच में बंद पड़ा होने की वजह से दुकानदारों को दिक्कत हो रही है। नाराज दुकानदारों ने निर्माण स्थल पर इकट्ठा होकर विभाग के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जुलाई में आई बाढ़ में लक्सर-हरिद्वार नेशनल हाईवे मार्ग पर रोड के तिराहे के पास एक पुलिया धंस गई थी। उसके बाद कई दिन पहले विभाग ने पुलिया के निर्माण का काम शुरू कर दिया था। एक दिन के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इसकी वजह से पुलिया के पास स्थित दुकानदारों को दिक्कतें हो रही हैं। इस रवैये से नाराज आसपास के दुकानदारों ने निर्माण स्थल के पास पहुंचकर विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।



उन्होंने तत्काल काम शुरू कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में भोला, कपिल, समीम, मेहरबान, नौशाद, सुखपाल सिंह, विकास कुमार, नीलू कुमार व नरेश कुमार आदि शामिल थे। उधर, इस बाबत नेशनल हाईवे विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया था। बीच में कार्य किस वजह से बंद किया गया है। इसकी जानकारी कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें