फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड के खिलाफ आरटीओ ने बनाई विशेष टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन ढलने के बाद शहर व देहात में ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने एक टीम बनाई है। टीम नियमित सड़कों पर गश्त कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाएगी। नए साल तक यह कार्रवाई रुड़की, मंगलौर और नारसन में जारी रखने का विभाग ने दावा किया है।
विज्ञापन




क्रिसमस और नए साल के जश्न में खलल डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आरटीओ ने कमर कस ली है। विभाग ने एक टीम बनाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज से रुड़की, मंगलौर, नारसन बॉर्डर वह अन्य स्थानों पर विभाग की एक टीम वाहन चालकों की जांच करेगी।

यदि कोई वाहन चालक नशे में मिला या स्पीड की गई तो चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधिकारी का कहना है कि रात में नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ओवरस्पीड से जानमाल का काफी नुकसान लोगों को पहुंच रहा है।
विज्ञापन




एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलारिया ने बताया कि हाईवे पर स्पीड गन से रात में चेकिंग की जाएगी। ओवरस्पीड मिलने पर वाहनों का चालान और सीज की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रात में अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की ओर से आम जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें