फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाईकर्मी से मारपीट, कारीगर के तोड़े हाथ

Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआरआई कालोनी में एक सिंचाई कर्मी के रिश्तेदार ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक दूसरे मामले में ड्राइवर ने कारीगर के दोनों हाथ तोड़ दिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में सीनियर ड्राफ्ट्स मैन संदीप सैनी आईआरआई कालोनी में रहते हैं। तहरीर के मुताबिक सोमवार रात आकाशदीप कालोनी निवासी श्रीकांत सैनी उनके घर में घुस आया और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। चेतक पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। संदीप सैनी ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी है। बीटी गंज चौकी प्रभारी मदनमोहन भट्ट ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक संदीप सैनी का रिश्तेदार है, 2012 में भी मारपीट होने पर उसके खिलाफ सिंचाईकर्मी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुरानी तहसील निवासी गजेंद्र पर पड़ोस के रोहित के साथ मारपीट करने का आरोप है।

रोहित के मुताबिक उसके दोनों हाथों में फ्रेक्चर हो गया है। परिजन उसके हाथ पर प्लास्टर लगवाकर तहरीर के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गजेंद्र अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि सिंचाई विभाग कर्मचारी से मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे मामले में दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें