रुड़की-लक्सर मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके चलते यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। इससे रुड़की-लक्सर हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। सोमवार को दिल्ली से आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार के लिए दौड़ते रहे। रूट डायवर्ट कर दिए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। हाईवे पर लगातार रूक-रूककर जाम लग रहा है। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस भी कड़ी मशक्कत कर रही है। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से यातायात डायवर्ट किया गया है। संवाद