बच्चों के बीच विवाद में बड़ों में भी मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी यूनुस ने पुलिस को बताया कि 26 जून को उनके बच्चों का पड़ोस के बच्चों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के सात लोग लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर घर पर चढ़ आए। उन्होंने घर में रखे सामान को तोड़ डाला जबकि हमले में बारू, इमरान व आशिकार घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि परवेज, मोहब्बत, मोनू, सोएब, गुलबहार, अकरम व सोनू निवासी भिक्कमपुर जीतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद