फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामलें में पति और देवर समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के भाई ने ससुरालियों पर लगाया है दहेज हत्या का आरोप मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी संवाद न्यूज एजेंसी पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के गांव कोटा मुरादनगर में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई मोनू कुमार की तहरीर पर पति सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गाव में गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो साल का बच्चा भी घायल हो गया था। सीओ और एसओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी थी। गर्भवती महिला की हत्या के मामले में मृतक महिला के भाई दौलतपुर निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन दीपा की शादी 2017 में कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ सामजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसमे उसके परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन से दहेज की मांग करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे थे। पहले भी कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बहार निकाल दिया था। जिसके चलते शुक्रवार को उसकी बहन के देवर ने उसकी बहन को घर अकेली पाकर उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके दो वर्ष के बेटे अक्षित को भी पीटकर घायल कर दिया था। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृतक महिला के भाई मोनू कुमार की तहरीर के आधार पर पति विपिन, सास चन्द्रकला, ससुर मदनपाल, देवर रोबिन उर्फ चन्द्र, गोविंद और ननद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए कहा और महिला के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें