फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलिकनगर कॉलोनी में अफजल सैफी परिवार सहित रहते है। पुलिस के अनुसार अफजल की पत्नी शमा सैफी के नाम से एक प्राइवेट कंपनी की पॉलिसी है। अप्रैल माह में एक कॉलर का फोन आया, बताया कि मैं मुंबई हेड क्वाटर से बात कर रहा हूं, उसने कहा कि  आपकी किस्त जमा नहीं है, ऐसे में आपकी पॉलिसी रिजेक्ट की जाती है। कॉलर ने कहा कि अगर आप किस्त जमा कर तो आपको पूरा पैसा रिफंड हो सकता है। इसके बाद अफजल ने 60 हजार रुपये दिए गए बैंक खाते में जमा करा दिये। काफी समय तक पैसे नहीं आने पर दोबारा फोन किया गया, इसके बाद 30 हजार रुपये जमा करा लिये गये। तब से कॉलर का फोन बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने अमित अग्रवाल व रवि कुमार निवासी सेक्टर 63 नोएड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें